हल्द्वानी : कार्य बहिष्कार पर रहे परिवहन निगम के मिनि. कर्मचारी, यह है वजह….

सीएनई रिपोटर, हल्द्वानी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति की मांग को लेकर उत्तराखंड परिवहन निगम मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के आह्वान पर सम्भागीय परिवहन…

सीएनई रिपोटर, हल्द्वानी

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति की मांग को लेकर उत्तराखंड परिवहन निगम मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के आह्वान पर सम्भागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी के मिनिस्टीरियल कर्मचारियों द्वारा आज पूर्ण कार्य बहिष्कार किया गया।

इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की अनदेखी कतई बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होंने कहा कि जून 2020 में परिवहन विभाग का नया ढांचा स्वीकृत किया गया था। जिसका शासनादेश जारी करते हुए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पदों को त्रुटिवश गलत अंकित कर दिया गया था। उक्त त्रुटि के निराकरण हेतु कर्मचारी संघ द्वारा लंबे समय से अनुरोध किया जाता रहा है, किंतु इतना अधिक समय व्यतीत होने के पश्चात भी त्रुटि में सुधार नही किया गया। जिस कारण कर्मचारियों को पूर्ण बहिष्कार के लिए बाध्य होना पड़ा है।

प्रदर्शन में उत्तराखंड परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष नीरज चौहान, महेंद्र सिंह नेगी, अनिल रावत, आनंद बल्लभ उप्रेती, पजूा खुल्बे, लक्ष्मी कश्यप, ज्योति बड़ौला, कल्पना भंडारी, चंदन सिंह मेहरा, राकेश गंगोला, मनोज मिश्रा, खेम सिंह नेगी, कविता पंत, दीपा बिष्ट, चारू चंद्र, नवनीत जोशी, हिमांशु तड़ागी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *