HomeUttarakhandNainitalएसएसपी ने ढिलाई बरतने वालों को लगाई फटकार, उत्कृष्ट कार्य करने वाले...

एसएसपी ने ढिलाई बरतने वालों को लगाई फटकार, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ​प्रीति प्रियदर्शिनी ने कहा कि अपराधी चाहे छोटा हो यह बड़ा, वह सलाखों के पीछे पहुंचना चाहिए। अपराध समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने बढ़ते अपराधों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस अधिकारियों से सवाल—जवाब किये। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब दो दर्जन दरोगाओं व सिपाहियों को सम्मानित भी किया।

एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने अपराध समीक्षा बैठक के दौरान जहां बढ़ते अपराधों को लेकर अधीनस्थों को लताड़ लगाई। वहीं कईयों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित भी किया। पुलिस बहुद्देशीय भवन सभागार में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बढ़ते साइबर क्राइम की घटनाओं की रोकथाम को कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम पीड़ितों की फरियाद पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही अपराधियों के बारे में मिलने वाली छोटी-छोटी जानकारियों को भी एकत्रित कर उस पर काम किया जाए। उन्होंने अपराध नियंत्रण को लेकर भी अधीनस्थों को सख्त हिदायत दी। एसएसपी ने कहा कि बढ़ते अपराधों की रोकथाम को कड़े कदम उठाएं जाएं।

रात्रि गश्त तेज करने के साथ ही संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जाए। कहा कि सत्यापन अभियान तेज किया जाए। जो भी संदिग्ध बिना सत्यापन रह रहे हैं, उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। अपराधी चाहे छोटा हो या बड़ा उसे सलाखों के पीछे पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। एसएसपी ने लंबित विवेचनाओं में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि विवेचनाओं को त्वरित गति से निपटाते हुए दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने यातायात व्यवस्था को लेकर भी अधीनस्थों को आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। कहा कि यातायात व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए कार्य योजना बनाई जाए। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने अधीनस्थों के प्रयासों की सराहना की। कहा कि वह इसी लगन व मेहनत के साथ काम करें। इस दौरान करीब दो दर्जन दरोगाओं व सिपाहियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments