HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा की माल रोड बनी जाम रोड, कोई पुरसाहाल नहीं, मनमानी पर...

अल्मोड़ा की माल रोड बनी जाम रोड, कोई पुरसाहाल नहीं, मनमानी पर वाहन चालक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

अल्मोड़ा की सबसे व्यस्तम माल रोड में आये दिन जाम का झाम लोगों के लिए परेशानियों का सबब बन चुका है। आज शुक्रवार को करीब पौने छह बजे से यहां जबरदस्त जाम लग गया। आड़े—तिरछे खड़े वाहनों के चलते जहां वाहन चालक परेशान रहे, वहीं पैदल यात्री तक मुश्किल में फंस गये।

उल्लेखनीय है अल्मोड़ा की यातायात व्यवस्था बीते लंबे समय से पटरी से उतर चुकी है। आये दिन नगर की प्रमुख सड़कों में जाम लग रहा हैं। बहुउद्देश्यीय पार्किंग होने के बावजूद लोग अपने वाहन जहां—तहां खड़ा कर रहे हैं। दोपहिया व चौपहिया वाहनों को यहां—वहां अवैध रूप से खड़ा करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में नहीं लायी जा रही है। सुबह आफिस टाइमिंग में 10 से 11 बजे व सांयकाल 5 से 7 बजे तक तो स्थिति बद से बदतर हो जाती है।

मुख्य रूप से अल्मोड़ा की माल रोड में चौघानपाटा से लेकर केमू व रोडवेज बस अड्डे तक ​जाम के हालात देखने को मिलते हैं। वहीं धारानौला मार्ग में यही स्थिति है। इधर आम लोगों का कहना है कि अल्मोड़ा पुलिस इस मामले में लापरवाही बरत रही है। पुलिस को इस दिशा में सख्त से सख्त कदम उठाने चाहिए। बेतरतीब वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लानी चाहिए। भले ही वह कितने ही प्रभावशाली पद पर क्यों न हों।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments