HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: विकास का मुख्य आधार सहकारिता—दास

Bageshwar: विकास का मुख्य आधार सहकारिता—दास

ADVERTISEMENTS

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

— समाज कल्याण मंत्री ने किसानों को बांटे 22 लाख के ऋण चेक

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने कहा कि सहकारिता राज्य के विकास का मुख्य आधार है। उन्होंने लाभार्थियों से ऋण का प्रयोग सही कार्यो में करने और समय पर किस्त जमा करने का आग्रह किया। उन्होंने समिति को दो लाख रुपये देने की घोषणा की। दास ने बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति बिलौना में आयोजित एक कार्यक्रम में दीन दयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के तहत 22 किसानों को 22 लाख रुपये के ऋण चेक प्रदान किए।


गुरुवार को रोडवेज डिपो प्रांगण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री दास ने कहा कि सरकार गांवों की आर्थिक स्थिति सुधारने का काम कर रही है। पात्र व्यक्तियों को बिना ब्याज के समिति के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। वह अपनी आय बढाएं और समय पर निर्धारित किस्त को जमा करें। कहा कि सरकार की मंशा है कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिलें। आय में वृद्धि हो, इसके लिए कई तरह की जनोपयोगी योजनाए संचालित की जा रही है। समिति के अध्यक्ष डा. राजेंद्र परिहार ने आगंतुकों का स्वागत किया। कहा कि सहकारी समिति सहाकारिता के माध्यम से प्रत्येक पात्र का विकास करने के लिए प्रयास कर रही है। साथ ही सरकार की योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाया जा रहा है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख पुष्पा देवी, इंद्र सिंह फर्स्वाण, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दिनेश रावत, तहसीलदार दीपिका आर्या, दयाल कांडपाल, रवि करायत, खीम राम, मोहन उप्रेती, ईश्वरी जोशी, दरवान सिंह, नंदन सिंह रावत, आशा फुलारा, महेश नेगी, दयाल कांडपाल, रमेश तिवारी आदि मौजूद थे। संचालन खडक सिंह टगड़िया ने किया।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments