HomeUttarakhandAlmoraनंदादेवी मंदिर के बाबा के सुपुर्द किया गुम हुआ मोबाइल, पुलिस का...

नंदादेवी मंदिर के बाबा के सुपुर्द किया गुम हुआ मोबाइल, पुलिस का जताया आभार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

यहां एसओजी के संदीप सिंह ने मां नंदा देवी मंदिर के बाबा का गुम हुआ मोबाइल ढूंढ कर उन्हें लौटा दिया है। इस कार्य में सभासद अमित साह ‘मोनू’ व सामाजिक कार्यकर्ता सलमान अंसारी का प्रयास भी सराहनीय रहा।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों मां नंदा देवी मंदिर अल्मोड़ा के वृद्ध बाबा, जो की बोलने ओर लिखने में भी असमर्थ हैं उनका मोबाइल अल्मोड़ा बाजार में कईं खो गया था। जिसकी जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता सलमान अंसारी को मिली तो उन्होंने बाबा की बातों को संज्ञान में लेकर लक्ष्मेश्वर वार्ड सभासद अमित साह ‘मोनू’ को दी। जिसके बाद गुम हुए मोबाइल की तलाश हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा से वार्ता की गई।

जिस पर एसएसपी ने मोबाइल खोजने के निर्देश दिए। जिसके बाद मोबइल को मोहन बोरा साइबर सेल द्वारा सर्विलांस पर लगाया गया व एसओजी के संदीप सिंह द्वारा मोबाइल बरामद कर सकुशल बाबा को सुपुर्द किया गया। इधर सलमान अंसारी और सभासद अमित साह मोनू ने मोबाइल ढूंढ कर बाबा के सुपुर्द किए जाने पर एसएसपी व अल्मोड़ा पुलिस का आभार जताया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments