HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : हैवान बने ससुराल वाले ! महिला को बेदर्दी से...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : हैवान बने ससुराल वाले ! महिला को बेदर्दी से पीटा, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/रानीखेत

यहां एक महिला को उसे ससुरालजनों ने मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। महिला किसी तरह जान बचाकर अपने मायके पहुंची। तब कहीं जाकर उसके पति, देवर व ससुर सहित कुल चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा सका। फिलहाल राजस्व पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला द्वाराहाट ब्लॉक के ऐराड़ी गांव का है। यहां रहने वाली महिला किसी तरह घायल अवस्था में जब अपने मायके डडगलिया पहुंची तो उसके परिजन हैरान रह गये। पीड़िता उमा अधिकारी का कहना है कि उसके देवर गोविंद सिंह अधिकारी, पति रणजीत सिंह अधिकारी, ससुर प्रेम सिंह व कैलाश सिंह ने उसे लाठी—डंडों से बुरी तरह पीटा। वह किसी प्रकार डडगलिया, रानीखेत पहुंच पाई। ययां उसके पिता दौलत सिंह ने उसका रानीखेत अस्पताल में उपचार करवाया। महिला के सिर पर गंभीर चोट थी और हाथ भी फ्रैक्चर था।

जिसके बाद उमा अधिकारी के पिता दौलत सिंह ने राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता के पिता ने बताया कि इससे पूर्व भी उनकी बेटी के साथ मारपीट हो चुकी है। तब माफीनामा के बाद मामला सुलझ गया था, लेकिन ससुरालियों ने दोबारा यह हरकत शुरू कर दी है। इधर नायब तहसीलदार दलीप सिंह ने चारों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 326, 506 व दहेज अधिनियम 498 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मामला महिला आयोग के उपाध्यक्ष के पास भी पहुंच चुका है। जिसके बाद आयोग ने राजस्व पुलिस को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। महिला आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने कहा कि हिंसा करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। इधर समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला के साथ इस तरह की मारपीट क्यों करी गई। सम्भव है आगे जांच में कई अन्य खुलासे होंगे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments