HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: महिला मंडली के भजनों व नृत्य ने लगाए चार चांद

अल्मोड़ा: महिला मंडली के भजनों व नृत्य ने लगाए चार चांद

👉 दुगालखोला में दूसरे दिन भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में धूम

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां दुगालखोला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन आज भजन गायन से महिला टोलियों ने शमां बांधा। वहीं नृत्य ने सांस्कृतिक छटा बिखेरी। दूसरे दिन के कार्यक्रमों का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान व कटक पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष जंगबहादुर थापा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। समिति अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने अतिथियों का स्वागत किया।

शनिवार को दूसरे दिन 14 बच्चे आकर्षक वेशभूषा में राधा व कृष्ण के रूप में सजे और उन्होंने सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा। इसके साथ ही तीन महिला टीमों ने भजन गायन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिलाओं ने भी पहाड़ी भजनों के साथ नृत्य कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इससे पूर्व समिति अध्यक्ष्सं रीता दुर्गापाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया जबकि संजय दुर्गापाल ने संचालन किया। डॉ. जेसी दुर्गापाल ने सभी का टीका लगाकर स्वागत किया।

आयोजन में आज प्रगति स्वयं सहायता समूह की सचिव दीपा जोशी, रमा जोशी, विमला गुरुरानी, भगवती जोशी, रीता बिनवाल, किरण गुणवंत, हेमा दुर्गापाल, पुष्पा सती, सुनैना मेहरा, विमल दुर्गापाल, रेखा दुर्गापाल, इंदु दुर्गापाल, भगवती गुरुरानी, लीला​ बिष्ट, चंपा नगरकोटी, चंद्रमणि भट्ट, घनश्याम गुरुरानी, दयाकृष्ण कांडपाल व दीपा पांडे आदि का विशेष सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में चाय की व्यवस्था चंदन रावत, पानी की व्यवस्था मीना गुरंग व प्रसाद की व्यवस्था व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र वर्मा ने की।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments