HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : ऐतिहासिक नंदादेवी मंदिर परिसर में गीता भवन का हुआ शिलान्यास,...

अल्मोड़ा : ऐतिहासिक नंदादेवी मंदिर परिसर में गीता भवन का हुआ शिलान्यास, विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान व सांसद अजय टम्टा ने किया भूमि पूजन

हल्द्वानी स्मैक कांड क्राइम ब्रेकिंग

ससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...

नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...

पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)

अल्मोड़ा। यहां नंदा देवी स्थित 69.11 लाख रूपये की लागत से स्वीकृत गीता भवन का का आज भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान एवं सांसद अजय टम्टा ने किया। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी व नंदादेवी मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा भी शिलापट्ट अनवारण व भूमि पूजन में शामिल हुए।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऐतिहासिक नंदादेवी मंदिर में अवस्थित गीता भवन के लिए उक्त धनराशि स्वीकृत की थी। गीता भवन बन जाने का लाभ तमाम लोगों को मिलेगा। उपाध्यक्ष ने कहा कि जो गीता भवन का निर्माण किया जा रहा है उसके बन जाने के बाद यहां के लोगों को सांस्कृतिक गतिविधियों के लिये एक अलग मंच मिल जायेगा। अल्मोड़ा पहले से ही सांस्कृतिक गतिविधियों को केन्द्र रहा है। विभिन्न अवसर पर नन्दादेवी प्रागण में अनेक सांस्कृतिक कार्य आयोजित होते रहते है जिसमें होली, दीपावली, रामलीला आदि गतिविधिया है। उन्होंने कहा कि इस भवन को दो मंजिला बनाया जा रहा है जिसमें मीटिंग हाल, सन्ट्रेल हाॅल, ग्राउण्ड हाल है। इस अवसर पर सांसद व विस उपाध्यक्ष के अलावा संबंधित विभाग के ईई नितिन पांडे, एई आरपी पांडे, जेई रक्षित वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, कैलाश गुरूरानी, धर्मेंद्र बिष्ट, ​संजय साह रिक्खू, मनोज सनवाल, विद्या बिष्ट, मीना भैसोड़ा, भगवती बिष्ट, अमरनाथ सिंह नेगी, जीवन नाथ गोस्वामी, राजकुमार बिष्ट, करन टम्टा , सुरेश भट्ट, लक्की वर्मा आदि मौजूद थे

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments