अल्मोड़ा। यहां फलसीमा में घास लेने गई दो महिलाओं पर एक तेंदुवा झपट पड़ा, जिससे दोनों महिलाएं मामूली रूप से जख्मी हो गईं। महिलाओं को यहां जिला अस्पताल लाकर उनकी मरहमपट्टी की की गई। मिली जानकारी के अनुसार फलसीमा निवासी चंदा देवी और अनीता देवी सिकुड़ा के निकट घास काट रही थीं। तभी एक तेंदुवा उन पर झपट पड़ा। हल्ला मचाने पर वह तेंदुआ वहां से भाग गया। दोनों महिलाएं अब ठीक हैं। माना जा रहा है कि गधेरे के पास घास काटते वक्त वहां बैठे तेंदुवे को महिलाओं ने चौंका दिया और अपनी सुरक्षा में उसने हमला कर दिया।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।