HomeUttarakhandAlmoraधधक उठे बड़ैत के जंगल, वन विभाग की टीम ने बमुश्किल पाया...

धधक उठे बड़ैत के जंगल, वन विभाग की टीम ने बमुश्किल पाया काबू

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। गर्मियों के सीजन की शुरूआत के साथ ही बड़ैत के जंगलों में जबरदस्त आग लग गई। जिसे वन विभाग की टीम ने बमुश्किल काबू पाया। विभागीय अधिकारियों ने आम जनता से जन हित में आग लगाने वाले व्यक्ति का नाम बताने का आग्रह किया है, ताकि ऐसे शरारती तत्व को दंडित कर वनों को सुरक्षित रखा जा सके।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष गर्मियों के सीजन में जंगलों में आग लग जाने से लाखों की वन संपदा नष्ट हो जाती है। वहीं पर्यावरण पर भी विपरीत असर पड़ता है। सुयालबाड़ी के निकटवर्ती जंगलों में गत दिवस आग लग गई। जिस पर स्थानीय नागरिकों ने वन विभाग नथुवाखान रेंज को अवगत कराया।

मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई। जिसमें वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत, एसडीओ नैनीताल, फॉरेस्टर बृजेश विश्वकर्मा, वाचक दिवान सिंह, राजेंद्र सिंह व विपिन बिष्ट सहित कई कर्मचारी शामिल थे। मौके पर सिविल सोयम की टीम भी पहुंची। वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 08 बजे तक काबू पा लिया।

वन विभाग ने आस—पास के ग्रामीणों को कहा, जिस किसी ने भी वन में आग लगाई उसका नाम सार्वजनिक करें। उन्होंने कहा कि वनाग्नि की घटनाओं से पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचता है, जीव जंतु मर जाते हैं तथा बड़ी दुर्घटना की आशंका रहती है। उन्होंने ग्रामीणों से वनाग्नि की घटनाओं को रोकने में विभाग का सहयोग करने का आग्रह किया।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments