HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची सरकार के खिलाफ आक्रोश की ज्वाला

अल्मोड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची सरकार के खिलाफ आक्रोश की ज्वाला

👉 कामर्शियल सिलेंडरों के दामों में वृद्धि का मसला, शीतलाखेत, लमगड़ा, दन्या में फूंके पुतले

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: कामर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में बेतहाशा वृद्धि से फूटी आक्रोश की ज्वाला अब ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच चुकी है। लमगड़ा तिराहे, शीतलाखेत और दन्या बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिलेंडरों के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने सिलेंडरों के दामों में मनमानी वृद्धि करने की पुरजोर खिलाफत करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

केंद्र सरकार द्वारा कामर्शिलय गैस सिलेंडरों के दाम 993 रूपये प्रति सिलेंडर बढ़ाने से आक्रोश की ज्वाला फूटी है। इससे कांग्रेस ही नहीं बल्कि व्यापारियों में गुस्सा है। जो इस वृद्धि के लिए सरकार को कोस रहे हैं और इस वृद्धि को वापस लेने की मांग उठा रहे हैं। इसी क्रम में आज शनिवार को धौलादेवी ब्लाक अंतर्गत दन्या बाजार में कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष महिपाल प्रसाद के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया और जोरदार नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गुस्सा उगला। इस विरोध कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पूरन बिष्ट, जिला सचिव दीवान राम, न्याय पंचायत अध्यक्ष कुंदन सिंह गैड़ा, मीडिया प्रभारी सतीश पंत, दान सिंह, गुड्डू भाई, प्रधान श्याम रेखवाल, पूर्व प्रधान रमेश नाथ, दलीप जोशी समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।

उधर जागेश्वर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत लमगड़ा चौराहे पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी लमगड़ा में कांग्रेसजनों ने का​मर्शिलय गैस सिलेंडरों के दाम में भारी वृद्धि के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और भाजपा की राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हिटलरशाही पर उतर आई हैं और व्यापार में डाका डालने का प्रयास कर रही है। उन्होंने सिलेंडरों के साथ प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष मनोज रावत, जिला महासचिव दीवान सतवाल, जिला सचिव पूरन पांडे, दीपक फर्तियाल, हेम आर्या, दीपक मलाड़ा, विशन राम, पान सिंह सतवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम कपकोटी, आनंद बिष्ट आदि कई लोग शामिल रहे। उधर ​हवालबाग ब्लाक अंतर्गत शीतलाखेत में न्याय पंचायत अध्यक्ष पंकज पाठक के नेतृत्व में केंद्र सरकार को पुतला फूंका गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments