HomeBreaking Newsट्रांसफार्मर से भड़की आग ग्राम पंचायत सिरसा तक पहुंची, रिहायशी इलाकों को...

ट्रांसफार्मर से भड़की आग ग्राम पंचायत सिरसा तक पहुंची, रिहायशी इलाकों को खतरा

सीएनई रिपोर्टर सुयालबाड़ी/गरमपानी

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

यहां खीनापानी के पास अचानक ट्रांसफार्मर में हुए शार्ट ​सर्किट के बाद आग भड़क उठी, जो कि निकटवर्ती इलाकों से होते हुए ग्राम पंचायत सिरसा तक पहुंच गई। सूचना मिलने पर वन कर्मी मौके पर पहुंच चुके हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह अचानक खीनापानी में लगे एक ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट हुआ और जबरदस्त चिंगारियां उठनी लगी। इससे आस—पास के वन क्षेत्र में आग फैल गई और जिसने काफी तेजी से पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। यह आग वन पंचायत सिरसा के जंगल तक भी पहुंच गई और आबादी वाले इलाकों के चपेट में आने का अंदेशा होने लगा। स्थानीय सीएनई संवाददाता द्वारा इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार आर्य व फोरेस्टर संजय आर्य को दी गई। जिसके बाद फोरेस्टर संजय कुमार के नेतृत्व में तमाम कार्मिक मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये।

इधर ​स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह क्षेत्र सिविल एंव सोयम के अंतर्गत आता है, लेकिन उनकी ओर से आग बुझाने की कोई पहल नहीं की गई है। इस संबंध में वार्ता करने पर सिविल सोयम के वन क्षेत्राधिकारी विपिन जोशी ने कहा कि वह सरपंच व अन्य कर्मियों को मौके पर भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह यह देख रहे हैं कि सिरसा वन पंचायत किसके अधिकार क्षेत्र में आता है। जिस पर स्थानीय नागरिकों ने असंतोष जाहिर किया है। लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग को अपने क्षेत्र का पता होना चाहिए, ताकि अग्निकांड जैसी दुर्घटनाओं के वक्त त्वरित कार्रवाई सम्भव हो पाये।

उत्तराखंड : मैदानों से लेकर पहाड़ों तक Heat Wave, बरतें यह सावधानियां

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments