HomeBreaking Newsपिता को रास नहीं आया बिटिया ​का प्रेम—प्रसंग, नहर में दे दिया...

पिता को रास नहीं आया बिटिया ​का प्रेम—प्रसंग, नहर में दे दिया धक्का

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रुड़की। यहां एक पिता ने बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर उसे गंग नहर में धक्का दे उसकी हत्या कर दी। घटना का पता तब चला जब कांवड़िए ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नहर से युवती का शव बरामद कर लिया गया है। साथ ही आरोपी पिता की गिरफ्तारी भी कर ली गई है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना हरिद्वार जिले में रुड़की के पास मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में हुई है। 19 जुलाई की शाम एक कांवड़िए ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी थी कि किसी व्यक्ति ने युवती को पुल से गंगनगर में फेंक दिया है।

मामले की जानकारी मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी बलबीर, उप निरीक्षक गजपाल और हैड कांस्टेबल श्याम बाबू तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने उस कांवड़िए से जानकारी ली, जिसने पुलिस को कॉल किया था। कांवड़िए ने एक व्यक्ति की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इसने की युवती को धक्का देकर गंगनहर में फेंका है। मौके पर मौजूद अन्य कांवड़ियों ने भी पुलिस को यही बताया।

वहां मौजूद सभी कांवड़ियों ने बताया कि आरोपी एक युवती को अपनी बाइक पर बैठाकर यहां लाया था और उसी ने उस युवती को गंगनहर में धक्का दे दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रदीप धीमान पुत्र आत्माराम निवासी ढालूवाला थाना सिडकुल हरिद्वार बताया।

आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी प्राची किसी दूसरे जाति के युवक के साथ प्रेम करती थी, जो उसे बर्दाश्त नहीं था। उसने अपनी अपनी बेटी को काफी समझाया, लेकिन वो किसी की सुनने को तैयार ही नहीं थी। आखिर में जब उसे लगा की बेटी उसकी कोई बात नहीं मानने वाली है तो अपनी बेटी को बाइक पर बैठाकर गंगनगर के पास ले आया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने गंगनगर के पास भी बेटी को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसने अपनी ही बेटी को जान से मारने की नियत से गंगनगर में धक्का दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने युवती की तलाश में गंगनहर में सर्च ऑपरेशन चलाया था, जिसके बाद युवती की लाश मिल गई थी। पुलिस इस मामले में अग्रिम कार्रवई कर रही है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments