नहाने उतरे थे 2 दोस्त, एक गहरे पानी में चला गया
सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे से सटे ढोकाने वाटर फॉल में पर्यटक व मौज—मस्ती को आने वाले लोग अकसर अपनी जान जोखिम में डाल खतरे की डुबकी लगा रहे हैं। यहां विगत कुछ सालों में कई मौतें हुई हैं। आज रविवार दोपहर भी एक दिल्ली से छुट्टी मनाने अपने गांव आये व्यक्ति की वाटर फॉल में डूबने से मौत हो गई, जबकि उसके अन्य साथी को तुरंत रेस्क्यू कर बचा लिया गया है।

देखिए पूरा VIDEO

प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीखेत के चौबटिया के रहने वाले अजय आर्य उम्र 40 पुत्र प्रकाश द्वारका दिल्ली में नौकरी करते हैं। वह अपने एक अन्य साथी दीपक आर्या पुत्र ललित आर्या निवासी चौबटिया, रानीखेत के साथ वाटर ढोकाने वाटर फॉल (Dhokaney Waterfall) में डूबने से मौत पहुंचे।
यहां यह दोनों दोपहर करीब 4 बजे नहाने के लिए उतरे और गलती से गहरे पानी की ओर चल दिए। इस बीच अजय आर्या पानी में डूब गया। उसके साथी दीपक भी गहरे पानी में फंस गया। शोर मचाने पर स्थानीय लोग व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। दोनों को पानी से निकाला गया।
दीपक की स्थिति ठीक पाई गई, जबकि अजय की होश में नहीं था। उसे सीपीआर दिया गया। फिर भी वह होश में नहीं आया तो तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी ले जाया गया। जहां डॉक्टर राहुल टम्टा ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर प्रशासन द्वारा बताया गया कि स्थानीय व्यक्ति ने कांस्टेबल आनंद राणा के मोबाइल नंबर पर सूचना दी की ढोकाने वॉटरफॉल में एक व्यक्ति डूब गया है। इस सूचना पर चौकी क्वारब से कांस्टेबल आनंद राणा व कांस्टेबल गोपाल बिष्ट मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ व उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई।
उक्त डूबे व्यक्ति को एसडीआरएफ व जनता की मदद से निकाला गया, जिसे निजी वाहन से CHC सुयालबाड़ी लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। मृतक का नाम अजय आर्य पुत्र प्रकाश लाल निवासी मूल शिवालि कॉलनू पोस्ट चौबटिया रानीखेत अल्मोड़ा उम्र 40 वर्ष है। हाल निवासी 400 ई ब्लॉक द्वारका भरत विहार ककरोला दक्षिण पश्चिमी दिल्ली बताया गया है।
पुलिस ने परिजनों को सूचित करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। कल सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा। मौके पर तहसील प्रशासन से कानूनगो नरेश असवाल, राजस्व उप निरीक्षक नितिन कुमार व कमल जोशी तथा एसडीआरएफ की टीम मौजूद रही। पुलिस वालंटियर अंकित सुयाल, प्रदीप परगाई व कई स्थानीय लोग भी मौजूद थे।
मौके का किया जायेगा मुआयना : एसडीएम
इधर सीएनई की एसडीएम कैंचीधाम मोनिका ने दूरभाष पर वार्ता हुई एसडीएम का कहना था कि क्षेत्र का निरीक्षण उनके द्वारा किया जायेगा। यह जानने का प्रयास किया जायेगा कि इस तरह के हादसे ढोकाने वाटर फॉल में बार—बार क्यों हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ढोकाने वाटर फॉल में अकसर लोग नशे की हालत में जाते हैं, जो दुर्घटना का कारण बन जाता है।

