HomeBreaking Newsगजब : यहां तो दूल्हे को ही मंडप से उठा ले गये...

गजब : यहां तो दूल्हे को ही मंडप से उठा ले गये किन्नर, पुलिस पूछताछ में खुला इतना बड़ा राज…..

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

यूपी के हरदोई जिले से एक चौंकाने वाली ख़बर आई है। यहां एक शादी समारोह में जमकर हंगामा करने के बाद किन्नर मंडप से ही एक दूल्हे को अपने साथ उठा ले गये। यह देख वहां मौजूद लोगों के होश फख्ता हो गये। किन्नरों के तेवर देख वहां शादी में आये मेहमान भी इधर—उधर खिसक लिए। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

मिली जानकारी के अनुसार शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला महमंद निवासी इसरान का निकाह मौलागंज निवासी एक युवती के साथ कई महीने पहले तय हुआ था। आरोप है कि निकाह को लेकर युवक आनाकानी करने लगा। बुधवार को युवती के परिजनों ने इसकी शिकायत जब पुलिस से की, तो पुलिस के दबाव में युवक ने शादी के लिए हामी भर दी।

लालकुआं : दही को लेकर हुआ विवाद, शराबी ने बदल दिया स्वीट हाउस का नक्शा, देखें तस्वीरें

गुरुवार को महमंद मोहल्ले में एक आवासीय परिसर में निकाह की तैयारी शुरू हो गई। बराती और जनाती भी पहुंच चुके थे। इसी बीच दो गाड़ियों में कन्नौज से लगभग 10—12 किन्नर वहां पहुंच गए और उन्होंने जबरदस्त हंगामा शुरू कर दिया। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

जब लोगों ने हंगामे का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि दूल्हा बनकर बैठा लड़का उनके एक साथी किन्नर से रिश्ता रखता है। वह 3 साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है और अब उसे छोड़कर यहां निकाह करने पहुंच गया है। अब तक वह किन्नर से 10 लाख रूपये भी ठग चुका है।

नहीं देखा होगा आपने ऐसा खौफनाक मंजर : यहां पलक झपकते ही राष्ट्रीय राजमार्ग 707 के साथ पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा हो गया जमींदोज, वीडियो भी देख लीजिए

इसके बाद किन्नर दूल्हे को जबरन अपने साथ ले गए। जब बहुत हंगामा बढ़ गया तो मौके से बराती-जनाती इधर-उधर चुपचाप खिसक लिए। वहीं कोतवाली शाहाबाद पहुंचे कन्नौज के रहने वाले किन्नर ने दूल्हे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर भी दी है।

तहरीर में कहा गया है कि पिछले 3 साल से इसरान उसके साथ रह रहा था। इस दौरान उसने उसका शारीरिक शोषण लगातार किया है। शादी की बात जब भी की जाती वह टाल देता था। युवक ने उससे अब तक 10 लाख रूपये भी ऐंठ लिये हैं। उसने आरोप लगाया कि इसरान ने अपने भाईयों के साथ मिलकर उसके नकदी—जेवर भी लूटे हैं।

Uttarakhand : एंटीजन टेस्ट में एक बार नही, तीन बार फेल हो गये दूल्हे राजा, बैरंग लौटी बारात, पढ़िये पूरी ख़बर….

इधर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव ने कहा कि पुलिस दोनों पक्षों को के बीच फिलहाल समझौता करवाने का प्रयास कर रही है। यदि ऐसा नही हो पाता है तो अग्रिह कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Uttarakhand – हो गया फैसला : सोमवार से खुलेंगे प्रदेश के स्कूल ! 02 अगस्त से केवल कक्षा 9 से 12 और 16 अगस्त से कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को आने की अनुमति, जानिये कितने घंटे होगी पढ़ाई, क्या रहेगा प्रतिबन्धित…..

उत्तराखंड बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक

Uttarakhand : बिना प्राथमिक शिक्षक भर्ती के, सरकार कैसे छू पाएगी 24 हजार सरकारी भर्तियों का आंकड़ा ! प्रशिक्षित बेरोजगारों की सुन नही रहे माननीय

Job: युवाओं के लिए रेलवे में बंपर भर्ती, 1664 पदों पर निकली वैकेंसी, इस तारीख से आवेदन शुरू

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments