HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: गांवों की ओर शराब तस्करी कर रहे चालक व सेल्समैन...

Almora News: गांवों की ओर शराब तस्करी कर रहे चालक व सेल्समैन चढ़े पुलिस के हत्थे, 10 पेटी अवैध शराब बरामद, दोनों गिरफ्तार, वाहन सीज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में चौकस पुलिस ने थाना दन्या पुलिस ने धौलादेवी के समीप चेकिंग के दौरान एक वाहन से 10 पेटी अवैध अंग्रेजी व देशी शराब बरामद की और मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
मामला गत रात्रि का है। दन्या थाना पुलिस ने धौलादेवी में चेकिंग में बोलेरो संख्या UK-01 TA-1940 में ले जाई जा रही 10 पेटी अवैध शराब के साथ दो युवकों को युवकों को गिरफ्तर किया। बरामद शराब की कीमत 43,560 रुपये बताई गई है। इसमें 09 पेटी देशी और 01 पेटी अंग्रेजी शराब है। इन आरोपी युवकों में कमल सिंह (21 वर्ष) पुत्र त्रिलोक सिंह तथा सेल्समैन बालम सिंह (23 वर्ष) पुत्र खीम सिंह, निवासीगण ग्राम मलाड़, पोस्ट धूरा, थाना दन्या, जिला अल्मोड़ा शामिल हैं। दन्या थानाध्यक्ष संतोष देवरानी ने बताया कि कमल सिंह टैक्सी चालक है, जबकि बालम सिंह पनुवानौला शराब भट्टी में सेल्समैन है। दोनों के कब्जे से अवैध शराब बरामद हुई है। यह लोग कोविड कर्फ्यू के चलते अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए शराब अपने गांव क्षेत्र में बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर दन्या थाने में उनके खिलाफ धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम, 51बी आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 2/3 महामारी अधिनियम, 188 भादवि के तहत मुकदमा कायम कर लिया है और वाहन को सीज कर लिया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संतोष देवरानी, उप निरीक्षक इंदर ढैला व कांस्टेबिल राजेश भट्ट शामिल रहे।

Almora : गांवों की ओर शराब तस्करी कर रहे चालक व सेल्समैन चढ़े पुलिस के हत्थे, 10 पेटी अवैध शराब बरामद, दोनों गिरफ्तार, वाहन सीज

Almora : धर्मनिरपेक्ष युवा मंच की ओर से टम्टा मोहल्ले में जरूरतमंदों को बांटा गया राशन, निरंतर जारी है अभियान

Someshwar : कोरोना संक्रमण से बचाव को साइकिल के सहारे जागरूकता अभियान पर निकले हैं मदन मोहन सनवाल

Someshwara News: अपने ही गांव में मचा रहे थे शराब पीकर उत्पात, पुलिस गांव से ही कर लाई तीनों को गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़ : कोरोना की दूसरी लहर में 719 डॉक्टरों की गई जान, अकेले बिहार में 111 मौतें, दिल्ली में 109 – IMA

जम्मू कश्मीर के बारामूला पर CRPF Team पर बड़ा आतंकी हमला दो जवान शहीद, कई घायल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments