Someshwar News: कोरोना संक्रमण से बचाव को साइकिल के सहारे जागरूकता अभियान पर निकले हैं मदन मोहन सनवाल

0

दिनकर प्रकाश जोशी, सोमेश्वर
विश्वव्यापी कोरोना महामारी के कठिन दौर में तमाम लोग अपनी—अपनी तरफ से संक्रमण को रोकने का प्रयास में जुटे हैं। ऐसे ही सोमेश्वर क्षेत्र में कई लोग कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। सब अपने—अपने तरीके से जागरूकता लाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे जागरूकता लाने के काम में कई रोज से जुटे हैं सोमेश्वर तहसील के दलमोड़ी निवासी मदन मोहन सनवाल। उनका अपना अलग तरीका हैं। वह साईकिल के सहारे घूम—घूम कर प्रेरणा देने का काम कर रहे हैं। साईकिल में आगे से प्रेरक पोस्टर को लोगों को पढ़ाकर जागरूक कर रहे हैं। पोस्टर में मास्क पहनने, स्वच्छता बनाए रखने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने, सरकार की गाइडलाइंस का पालन करने संबंधी स्लोगन स्वयं श्री सनवाल ने लिखे हैं। वह संदेश दे रहे हैं कि— ‘कोरोना हारेगा, भारत जितेगा’। इसके साथ ही श्री सनवाल अपने हाथों से बने मास्क भी लोगों को बांट रहे हैं। उनका यह जागरूकता अभियान क्षेत्र में कई रोज से चला है।


ADVERTISEMENTS

Almora : गांवों की ओर शराब तस्करी कर रहे चालक व सेल्समैन चढ़े पुलिस के हत्थे, 10 पेटी अवैध शराब बरामद, दोनों गिरफ्तार, वाहन सीज

Almora : धर्मनिरपेक्ष युवा मंच की ओर से टम्टा मोहल्ले में जरूरतमंदों को बांटा गया राशन, निरंतर जारी है अभियान

Someshwar : कोरोना संक्रमण से बचाव को साइकिल के सहारे जागरूकता अभियान पर निकले हैं मदन मोहन सनवाल

Someshwara News: अपने ही गांव में मचा रहे थे शराब पीकर उत्पात, पुलिस गांव से ही कर लाई तीनों को गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़ : कोरोना की दूसरी लहर में 719 डॉक्टरों की गई जान, अकेले बिहार में 111 मौतें, दिल्ली में 109 – IMA

जम्मू कश्मीर के बारामूला पर CRPF Team पर बड़ा आतंकी हमला दो जवान शहीद, कई घायल

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें