HomeUttarakhandAlmoraधौलछीना : मिनी स्टेडियम का सपना हुआ साकार, गदगद क्षेत्रवासी, जताया आभार

धौलछीना : मिनी स्टेडियम का सपना हुआ साकार, गदगद क्षेत्रवासी, जताया आभार

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

भैंसियाछाना ब्लॉक के धौलछीना में क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मिनी स्टेडियम की मांग पूरी हो गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसकी स्वीकृति दे दी है। जिसके बाद समस्त खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है।

ग्राम प्रधान संगठन भैसियाछाना की बैठक में यहां विकासखंड भैसियाछाना अंतर्गत धौलछीना में मिनी स्टेडियम का अध्यादेश जारी होने पर हर्ष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्रवासियों का वर्षों पुराना मीनी स्टेडियम का सपना साकार हो चुका है। मीनी स्टेडियम को स्वीकृत कराने में माननीय विधान सभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व राज्य मंत्री गोविन्द सिंह पिलख्वाल व क्षेत्र के तमाम जन प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान व पूर्व दर्जा मंत्री गोविन्द सिंह पिलख्वाल के अथक प्रयास से मीनी स्टेडियम जल्द ही तैयार हो जायेगा। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी वे इसी तरह से क्षेत्र की समस्याओं के लिए सहयोग देंगे।

ज्ञात रहे कि धौलछीना में मिनी स्टेडियम की मांग लंबे समय से की जा रही थी। 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मिनी स्टेडियम की घोषणा की थी, लेकिन सरकार बदलने के बाद अब तक यहां स्टेडियम नहीं बन पाया। इसी साल अल्मोड़ा दौरे पर आए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने धौलछीना में मिनी स्टेडियम की फिर से घोषणा की। अब वर्तमान मुख्यमंत्री धामी ने मिनी स्टेडियम को स्वीकृति दे दी है।

बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष चन्द्र सिंह महरा ने की। बैठक में ग्राम प्रधान कांचुला डीएस मेहता, ग्राम प्रधान कलौन चन्दन सिंह महरा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दियारी दिवान सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान बबुरीयानयाल महेश बोरा, शेर सिंह, राजेंद्र सिंह बोरा, सरपंच कलौन भूपाल सिंह मेहरा, मुन्ना बोरा, मनमोहन सिंह, संजय सिंह, गोविन्द सिंह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments