HomeBreaking News03 माह बीते नहीं चिकित्सक का पौड़ी कर दिया तबादला, भड़का आक्रोश

03 माह बीते नहीं चिकित्सक का पौड़ी कर दिया तबादला, भड़का आक्रोश

ADVERTISEMENTSAd

⏩ लामबंद हुई जनता, आंदोलन का फूंक दिया बिगुल

सीएनई रिपोर्टर, भवाली

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली में हाल में आये बाल रोग विशेषज्ञ के तबादले की सूचना से जनता आहत है। यह बात क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व आम जनता को बहुत नागवार गुजर रही है कि महज कुछ माह में ही चिकित्सक को अन्यत्र भेजे जाने की तैयारी चल रही है। खिलाफत में जनता में बड़े आंदोलन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। बकायदा आज मामले को लेकर धरना-प्रदर्शन हुआ और व्यापक विरोध की चेतावनी दी गई।

उल्लेखनीय है कि CHC भवाली से बाल रोग विशेषज्ञ के स्थानांतरण पर व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे के नेतृत्व में क्षेत्र के नागरिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें महिलाएं भी काफी संख्या में मौजूद रहीं। विराध-प्रदर्शन कर रहे नागरिकों का कहना था कि नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महज तीन महीने में ही बाल रोग विशेषज्ञ को हटाया जा रहा है।

इस मुद्दे को लेकर आज व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे महिलाओं के साथ धरने में बैठ गये। सुबह 11 बजे से धरना-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आस-पास के 40 से 50 गांवों के बच्चों को बाल रोग विशेषज्ञ होने से बेहतर उपचार का लाभ मिल रहा था, लेकिन तीन महीने में डॉक्टर का तबादला करने से लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। जिस कारण उन्हें धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा।

पांडे ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने 26 जुलाई को डॉ दर्शना गैड़ा को सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती की थी। 28 अक्टूबर को तीन महीने में ही चिकित्सक का तबादला पौड़ी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ भीमताल भवाली में एक ही बाल रोग विशेषज्ञ थी। कई ग्रामीण अपने बच्चे के इलाज को यहां आ रहे हैं।

हर दिन 40 से 50 बच्चे इलाज को पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि विधायक ने मुख्यमंत्री से इस विषय मे बात की है। उन्होंने तबादला रोकने के लिए आश्वस्त किया है। पांडे ने कहा कि यदि बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दर्शना गैड़ा के स्थानांतरण को जल्द से जल्द स्थगित नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments