सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
पल्टन बाजार के प्रतिष्ठित वयोवृद्ध व्यापारी नंद लाल बग्गा के निधन पर नगर व्यापार मंडल ने गहरा शोक प्रकट किया है। उनकी पार्थिव देह का आज विश्वनाथ घाट में अंतिम संस्कार किया जायेगा। दोपहर 01 बजे घाट के लिए शवयात्रा निकलेगी। ज्ञात रहे कि गत देर शाम 90 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था। व्यापार मंडल पदाधिकारियों व अन्य व्यापारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। शोक व्यक्त करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, संगठन महामंत्री प्रकाश मिश्रा, किशन गुरनानी, सूरज साह, राजीव भसीन, सुनील कपूर, बद्री प्रसाद, दिनेश गोयल, भैरव गोस्वामी, मनीष जोशी, श्याम लाल साह, मुमताज कश्मीरी, दीप सिंह डांगी, अजीत कार्की, दर्शन रावत, नगर अध्यक्ष सुशील साह, राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, सचिव मयंक बिष्ट, कार्तिक साह, राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन आदि व्यापारी शामिल रहे।
अल्मोड़ा न्यूज : प्रतिष्ठित व्यापारी नंद लाल बग्गा के निधन पर शोक की लहर, आज दोपहर 01 बजे घाट के लिए निकलेगी शव यात्रा
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES


