HomeBreaking NewsUttarakhand : घर से लापता हुए युवक की जंगल में मिली लाश,...

Uttarakhand : घर से लापता हुए युवक की जंगल में मिली लाश, मौत से पहले परिजनों को किया था वीडियो कॉल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

रूद्रपुर की एक निजी कंपनी में काम करने वाले युवक का शव कालाढूंगी के निकटवर्ती जंगल में मिला है। मृतक ने जान देने से पहले अपने परिजनों को वीडियो कॉल भी की थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को नलनी गांव निवासी चंदन अधिकारी पुत्र स्व. दीवान सिंह स्कूटी से कही गया था, लेकिन घर वापस नही लौटा। इसी बीच उसका एक वीडियो काल आया, जिसमें उसने आत्महत्या करने की धमकी दी। जिसके बाद उसने अपना फोन बंद कर दिया।

तब से उसके परिजन बदहवास हालत में उसे इधर—उधर ढूंढते रहे गत शाम उसकी स्कूटी बुबू मंदिर के पास से मिली, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। थक हारकर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आज शुक्रवार को उसकी लाश कालाढूंगी के जंगल से बरामद कर ली गई।

उत्तराखंड कोरोना अपडेट : आज 892 नए केस, 43 मरीजों की मौत, चार हजार से अधिक ने जीती जंग

बताया जा रहा है कि यह युवक रुद्रपुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। समझा जा रहा है कि परिजनों से किसी मामले में हुए झगड़े के बाद उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

5 जी पर जूही चावला की छिछालेदार, दिल्ली हाईकोर्ट ने की याचिका ख़ारिज, ठोका 20 लाख का जुर्माना

उत्तराखंड : घर से लापता हुए युवक की जंगल में मिली लाश, मौत से पहले परिजनों को किया था Video Call

विशेष : विलुप्ति के 20 साल बाद reserve forest में फिर दिखाई दे रहे खूंखार जंगली कुत्ते, इन्हें देखते ही मारने का था आदेश, पढ़िये पूरी ख़बर…

उत्तराखंड में 20 से 21 दिनों में पहुंच सकता है मानसून, सम्भावित तारीख 24 जून, कई जनपदों में हो सकती हैं प्री मानसून की बारिश

Uttarakhand Breaking : पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने घर में फांसी लगाकर दे दी जान

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments