HomeUttarakhandUdham Singh Nagarरुद्रपुर : कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने मजार की मिट्टी को...

रुद्रपुर : कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने मजार की मिट्टी को रखा सुरक्षित, हाईवे निर्माण शुरू

रुद्रपुर | नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन की टीम इंद्रा चौक के पास ध्वस्त की गई मजार के पास पहुंची, जिसके बाद मजार की मिट्टी निकालने का काम किया गया। इस दौरान चौराहे के आसपास को जीरो जोन किया गया था। मजार की मिट्टी को ड्रम में सुरक्षित रखने के बाद वहां पर सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया है।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

राष्ट्रीय राजमार्ग की जद में आ रही इंद्रा चौक स्थित सैय्यद मासूम शाह मियां की मजार को 22 अप्रैल को एनएचआई, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा ध्वस्त किया गया था। जिसके बाद मजार कमेटी के लोगों द्वारा हाईकोर्ट की शरण ली गई थी। मामले में याचिकर्ताओं ने मजार की मिट्टी ले जाने की मांग कोर्ट से की गई थी। जिस पर कोर्ट द्वारा उस स्थान से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। जिस पर कोर्ट ने जिला प्रशासन को आदेश दिया था कि मजार की मिट्टी को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर रखा जाए।

जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी इंद्रा चौक पहुंचे और कोर्ट के आदेश पर मजार की मिट्टी को खोदकर सुरक्षित ड्रम में रखा गया। इस दौरान मजार कमेटी के सदस्य ने कहा कि वह प्रशासन की खुदाई से संतुष्ट नहीं हैं। मजार से सिर्फ एक ड्रम ही मिट्टी ही निकाली गई है। उन्होंने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मजार की मिट्टी निकाल कर सुरक्षित रख ली गई है। मिट्टी निकालने से पूर्व पुलिस-प्रशासन द्वारा इंद्रा चौक के आसपास के क्षेत्र को जीरो जोन बना दिया गया था। मजार की मिट्टी सुरक्षित रखने के बाद मजार के पास समतल कर यातायात शुरू कर दिया है।

गौर हो कि बीते दिनों उधम सिंह नगर में नेशनल हाईवे की जद में आ रहे अवैध मजार पर प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। नोटिस जारी होने के बाद प्रशासन ने ये कार्रवाई की थी। जिसके बाद मामले को लेकर याचिकाकर्ता वक्फ अल्लाह ताला की तरफ से मामला हाईकोर्ट में गया था।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments