HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: ठेकेदारों ने लिया टेंडरों के बहिष्कार का निर्णय, भुगतान रुकने...

Bageshwar News: ठेकेदारों ने लिया टेंडरों के बहिष्कार का निर्णय, भुगतान रुकने से खफा

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जल संस्थान द्वारा जल जीवन मिशन के पहले फेस के कार्य का भुगतान रोके जाने से ठेकेदार खफा हो चले हैं। उन्होंने रोकी धनराशि दिलाने की गुहार डीएम को लगाई और उन्हें ज्ञापन सौंपा। निर्णय लिया है कि जब तक मांग पूरी होती, तब तक जल संस्थान के टेंडरों का बहिष्कार करेंगे।

आज सिविल कांट्रेक्टर्स सोसायटी के जिलाध्यक्ष गंगा सिंह कोरंगा के नेतृत्व में ठेकेदार जिलाधिकारी से मिले। उन्होंने बताया कि जल संस्थान ने फेस वन के निर्माण कार्य का पैसा देना है। 25 प्रतिशत धनराशि रोकी है और पांच प्रतिशत अशंदान भी काटा है, जबकि जल निगम से पूरा भुगतान हो गया है। छोटे टेंडर नहीं होने से स्थानीय ठेकेदारों को लाभ नहीं मिल रहा है। बड़े टेंडरों के कारण निर्माण कार्य पर सवाल उठ रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार भी नहीं मिल रहा हे।उन्होंने डीएम से छोटे-छोटे टेंडर कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि पाइपों की कीमत काफी बढ़ गई है। जबकि विभाग पुरानी दरों पर आंगणन बना रहा है। ठेकेदारों को हानि हो रही है। पाइपों के नई दरें आने तक वह काम नहीं करेंगे। इधर, जिलाधिकारी विनीत कुमार ने ठेकेदारों को आश्वासन दिया कि जलसंस्थान से शीघ्र पैसा उन्हें दिलाया जाएगा। पाइपों की दरें आदि शासन स्तर का मामला है और पत्र व्यवहार किया जाएगा। इस दौरान प्रताप सिंह बघरी, पान सिंह, हरीश ऐठानी, हरीश शाही, जमन दानू, किशन दानू, लक्ष्मण मेहता, मदन बिष्ट, उमेद गढ़िया, नदंन दुबड़िया आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments