HomeBreaking Newsबड़ी ख़बर : आपदा ने कैंप साइट किया बर्बाद, 30 लाख का...

बड़ी ख़बर : आपदा ने कैंप साइट किया बर्बाद, 30 लाख का नुकसान, संज्ञान ले प्रशासन

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, कोशयां कुटौली

18 से 19 अक्टूबर को अतिवृष्टि के बाद आई आपदा नैनीताल जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए किसी बड़ी आफत से कम नहीं रही। बारिश जब से थमी है तब से निरंतर आपदा से हुए नुकसान की सूचनाएं आ रही हैं। इसी क्रम में तहसील कोशयां कुटोली के ग्राम जाख में आपदा से हुए भयंकर नुकसान के हालात अब सार्वजनिक हुए हैं।

ग्राम जाख, रातीघाट, तहसील कोश्यां कुटोली महावीर सिंह बिष्ट ने जारी सूचना में बताया कि आपदा ने क्षेत्र में भारी नुकसान किया है। उन्होंने बताया कि गत 18 से 19 अक्टूबर 2021 की मध्य रात्रि को नैनीताल जनपद के पहाड़ी क्षेत्रों में आई दैवीय आपदा में ग्राम जाख में स्थित नैनीताल रिवर कैंप में बादल फटने के कारण अचानक से आई प्रलयंकारी बाढ़ में कैंप साइट पूर्ण रूप से नष्ट हो गई।

कैंप में स्थित रैस्टोरैंट, स्टोर रूम, किचन, स्टाफ क्वार्टर, काटेज, बिजली का सामान, ग्राउंड, एडवेंचर एक्टिविटी सामान, कामन टायलेट वह अन्य समस्त कागजात, निजी कपड़े वह अन्य सामान पुर्ण रूप से बह गए हैं। जिस कारण 25 से 30 लाख का नुकसान हुआ है।

कैंप में कार्यत कर्मचारियों द्वारा बड़ी कठिनाई से रात्रि में भाग कर अपनी जान बचाई गई है। उनके पास भी अपने पहने कपड़ों के अतिरिक्त कुछ शेष नहीं बचा है। उन्होंन प्रशासन से अनुरोध किया है कि मामले का संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments