HomeUttarakhandNainitalपंतनगर/लालकुआं : लापता बिंदुखत्ता निवासी नरेन्द्र सिंह खाती का शव मिला

पंतनगर/लालकुआं : लापता बिंदुखत्ता निवासी नरेन्द्र सिंह खाती का शव मिला

ADVERTISEMENTS

रुद्रपुर | बीते दिनों लापता बिंदुखत्ता निवासी नरेन्द्र सिंह खाती का शव पंतनगर थाना पुलिस ने नगला बाईपास पर सड़क किनारे जंगल से बरामद किया है। मृतक एक कंपनी में सुरक्षा कर्मी के पद में तैनात था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है। नरेंद्र की चाकू मारने के साथ ही गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने मृतक की स्कूटी को भी बरामद किया गया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

बता दें कि, 28 नवंबर से गायब चल रहे बिंदुखत्ता निवासी नरेन्द्र सिंह खाती का शव नगला बाईपास टोल प्लाजा के जंगल किनारे से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस टीम ने घटनास्थल को छावनी में तब्दील कर दिया है। फॉरेंसिक टीम एविडेंस कलेक्ट में जुटी हुई है। पंतनगर थाना पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। दरअसल लालकुआं कोतवाली क्षेत्र तिवारी नगर बिंदुखत्ता निवासी नरेंद्र खाती सिडकुल स्थित एक कंपनी में सुरक्षा कर्मी के रूप में तैनात था।

28 नवंबर की सुबह वह ड्यूटी को निकला था, लेकिन घर लौट कर नहीं आया। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। जिसके बाद परिजनों ने थाना पंतनगर में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान युवक ड्यूटी से निकलकर पंतनगर स्थित मस्जिद के पास लगे एटीएम के सीसीटीवी फुटेज में जाते हुए कैद हुआ था। लेकिन नगला बाईपास में लगे सीसीटीवी फुटेज में वह दिखाई नहीं दिया।

थाना पुलिस ने कई बार जंगल और सड़क किनारे कॉम्बिंग कर युवक की तलाश की, साथ ही कई संदिग्धों से पूछताछ की। जिसमें से एक संदिग्ध से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पुलिस के सामने राज खोल दिए। आरोपी की निशानदेही पर नगला बाईपास से कुछ दूरी पर जंगल किनारे पुलिस ने नरेंद्र खाती का शव बरामद किया है। पुलिस मामले का जल्द खुलासा कर सकती है।

पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल पर फायरिंग, आरोपी हिरासत में

 

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments