Breaking News : देवेंद्र फडणवीस चुने गए महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री

0
Breaking News : देवेंद्र फडणवीस चुने गए महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री
देवेंद्र फडणवीस

मुंबई | महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के 11 दिन बाद भाजपा विधायक दल ने देवेंद्र फडणवीस को नेता चुन लिया है। चंद्रकांत पाटिल और सुधीर मुनगंटीवार ने नाम का प्रस्ताव रखा और पंकजा मुंडे ने फडणवीस के नाम का समर्थन किया। महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण पत्र राज्य सरकार ने जारी कर दिया है। इस निमंत्रण पत्र में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस का नाम लिखा हुआ है।


ADVERTISEMENTS

सूत्रों के मुताबिक, डिप्टी सीएम के लिए एकनाथ शिंदे और अजित पवार का नाम फाइनल हो गया है। महायुति के विधायकों की बैठक के बाद मुख्यमंत्री और 2 डिप्टी सीएम राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। शपथ ग्रहण कल यानी 5 दिसंबर को आजाद मैदान में होगा। इसमें मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम शपथ लेंगे। इनके साथ कितने मंत्री शपथ लेंगे या नहीं लेंगे, यह स्पष्ट नहीं है।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नतीजों ने साफ कर दिया है कि हम एक हैं तो सेफ हैं। महाराष्ट्र में हमारी एकतरफा जीत हुई है। मैं इस जनादेश का आभारी हूं। मेरा समर्थन करने के लिए एकनाथ शिंदे और अजित पवार का शुक्रिया।

पंतनगर/लालकुआं : लापता बिंदुखत्ता निवासी नरेन्द्र सिंह खाती का शव मिला

 

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1