HomeBreaking Newsहल्द्वानी पहुंचा लालकुआं के जवान धर्मेंद्र गंगवार का पार्थिव शरीर, कल होगा...

हल्द्वानी पहुंचा लालकुआं के जवान धर्मेंद्र गंगवार का पार्थिव शरीर, कल होगा अंतिम संस्कार

लालकुआं अपडेट| भारतीय सेना में जेसीओ पद पर सेवारत लालकुआं के धर्मेंद्र गंगवार के पार्थिव शरीर को लेकर आज सुबह चंडीगढ़ से रवाना हुई सेना की एंबुलेंस सोमवार की देर शाम हल्द्वानी आर्मी कैंट पहुंच गई है, वहीं शाम हो जाने के चलते अब सैनिक के शव को मंगलवार की प्रातः लालकुआं वार्ड नंबर 2 स्थित उनके आवास पर लाया जाएगा तथा अंतिम दर्शनों के बाद नगर के मुक्तिधाम श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जेसीओ धर्मेंद्र गंगवार का पार्थिव शरीर ला रहे उनके साथी नायब सूबेदार अभिनंदन कुमार ने बताया कि लेह से चंडीगढ़ एयरपोर्ट प्रातः 9:30 पहुंचा, और 1 घंटे तक चंडीगढ़ में सैन्य विदाई और सलामी के बाद उनके पार्थिव शरीर को एंबुलेंस के माध्यम से प्रातः 10:30 उत्तराखंड को रवाना कर दिया गया और देर शाम उन्हें ला रही एंबुलेंस हल्द्वानी भारतीय सेना की छावनी में पहुंचेगी। मंगलवार की प्रातः उनके पार्थिव शरीर को उनके घर लालकुआं पहुंचाया जाएगा। जहां अंतिम दर्शनों के बाद अंतिम संस्कार की कार्रवाई की जाएगी।

36 वर्षीय वीर सैनिक धर्मेंद्र गंगवार के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। बीती 27 अगस्त को सेना द्वारा हृदय गति रुकने से धर्मेंद्र के निधन की सूचना उनके लालकुआं वार्ड नंबर 2 निवासी परिजनों को दी गई थी। हालांकि मौसम की समस्या के चलते उनका पार्थिव शरीर अभी तक लालकुआं नहीं लाया जा सका है। मृत्यु की सूचना के 2 दिन पूर्ण होने की वजह से परिवार में मां, पत्नी और नन्हे बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है, और परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पूरे शहर और आसपास के इलाकों में शोक की लहर व्याप्त है। तमाम गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधि लगातार उनके घर में आकर शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

इधर नगर पंचायत लालकुआं द्वारा स्थानीय मुक्तिधाम श्मशान घाट में व्यापक सफाई अभियान चलाकर वहां भारी संख्या में क्षेत्रवासियों के एकत्र होने की व्यवस्था की गई है, वहीं व्यापार मंडल द्वारा नगर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों को मंगलवार की प्रातः शोक स्वरूप बंद रखने का आह्वान किया गया है।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड दुःखद : मलबे में दबने से मां और 8 दिन के बच्चे सहित तीन की मौत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments