HomeUttarakhandDehradunदेहरादून में चलेगा सचिन तेंदुलकर समेत इन दिग्गजों का बल्ला, जानें पूरी...

देहरादून में चलेगा सचिन तेंदुलकर समेत इन दिग्गजों का बल्ला, जानें पूरी डिटेल

देहरादून| सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, ग्लेन मैग्राथ और ब्रेटली जैसे अपने जमाने के कई दिग्गज क्रिकेटर जल्द ही दून में गेंद व बल्ले से जलवा दिखाएंगे। 21 से 25 सितंबर तक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे सीजन के 6 मुकाबले रायपुर स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

10 सितंबर से कानपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 की शुरुआत हो गई। टूर्नामेंट में भारत लीजेंड्स समेत आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसका आयोजन एक निजी कंपनी की ओर से किया जा रहा है। सीरीज के छह मैच देहरादून में खेले जाएंगे। सभी मैचों के जरिये लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने की कोशिश की जाएगी।

मैचों के टिकट की बुक माय शो पर ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई है। देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, बांग्लादेश, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमों के मैच होंगे। स्टेडियम का संचालन कर रही कंपनी से जुड़े पदाधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि स्टेडियम में होने वाली सीरीज के शेड्यूल की जानकारी मिली है।

इस दिन होंगे मैच

21 सितंबर : वेस्टइंडीज लीजेंड्स बनाम बांग्लादेश लीजेंड्स।
22 सितंबर : इंडिया लीजेंड्स बनाम न्यूजीलैंड लीजेंड्स।
23 सितंबर : ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स बनाम साउथ अफ्रीका लीजेंड्स।
24 सितंबर : इंडिया लीजेंड्स बनाम इंग्लैंड लीजेंड्स।
25 सितंबर : श्रीलंका लीजेंड्स और न्यूजीलैंड लीजेंड्स।
25 सितंबर : ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स।

300 से दो हजार रुपये तक के टिकट

मैचों के टिकट की बुकिंग बुक माय शो पर ऑनलाइन हो रही है। टिकटों की कीमत 300 से लेकर 2000 रुपये तक है। 22 और 24 सितंबर को इंडिया के मैचों के लिए अधिकतर टिकटों की बुकिंग हो चुकी है।

UKSSSC की पांच भर्ती परीक्षाएं रद्द, UKPSC कराएगा आगामी भर्तियां

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments