HomeCrimeलालकुआं न्यूज : घर के पिछवाड़े हरिया बेच रहा था कच्ची शराब,...

लालकुआं न्यूज : घर के पिछवाड़े हरिया बेच रहा था कच्ची शराब, पकड़ा गया

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। कोतवाली पुलिस ने एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 65 अवैध कच्ची शराब के पाउच बरामद हुये है।
बताते चलें कि गत रात्रि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार चलाए गये अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बिंदुखत्ता क्षेत्र के तिवारी नगर प्रथम में छापेमारी अभियान चलाया, जहां एक तस्कर अपने घर के पीछे शराब बेचता हुआ नजर आया, जिसे मौके पर ही दबोच लिया गया। पुलिस ने उक्त तस्कर के पास से अवैध कच्ची शराब के 65 पाउच बरामद किए हैं।
हल्द्वानी ब्रेकिंग : गौलापार के प्रतापपुर से गौशाला से गाय उठा ले गया गुलदार, अधखाई लाश जंगल में मिली
पकड़े गए शराब तस्कर ने अपना नाम हरीश आर्य उर्फ हरिया पुत्र गोपाल राम निवासी तिवारी नगर प्रथम बिंदुखत्ता का बताया। जिस को पुलिस ने सम्बधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हरीश पूर्व में भी शराब तस्करी में गिरफ्तार हो चुका है ।
हल्द्वानी: गौलापार में अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष से मिले रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले के अध्यक्ष यशपाल आर्या
पुलिस टीम में मुख्य रूप से उप निरीक्षक रोहताश कुमार सागर, कांस्टेबल पदम सिंह ,तरुण मेहता , सुरेंद्र सिंह शिंदे ,दयाल राम शामिल थे। इधर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नशे में संकलित व्यक्तियों तथा नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस अभियान लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments