HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: सरयू नदी किनारे कूड़ा जलने से वायुमंडल प्रदूषित

बागेश्वर: सरयू नदी किनारे कूड़ा जलने से वायुमंडल प्रदूषित

✍🏻 जन शिकायत पर पालिका सख्त, जांच शुरू
✍🏻 दोषी लोगों के खिलाफ की होगी सख्त कार्यवाही

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: सरयू किनारे कूड़ा जलने से नगर में वायु प्रदुषण बढ़ने लगा है। स्थानीय लोगों ने पालिका से शिकायत की है। कूड़े को आग लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

सरयू नदी किनारे प्लास्टिक आदि कचरे के जगह-जगह ढेर लगे हैं। मंगलवार को किसी अज्ञात ने एक ढेर को आग लगा दी। पालीथिन आदि जलने लगा। जिसके धुएं से आसपास के लोग परेशान हो गए। उन्हें पालिका से शिकायत की। कहा कि कूड़ा जलने से वायु प्रदूषण बढ़ गया है। लोगों को सांस लेने में समस्या हो रही है। आंखों पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। उन्होंने ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। जिस पर सफाई इंस्पेक्टर राजबीर ने जांच प्रारंभ कर दी है। उन्होंने कहा कि कूड़े को जलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर में लगे सीसीटीवी भी खंगाले जाएंगे। आग लगाने वाले को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments