HomeBreaking Newsभारी बारिश से सिमायल गांव में मकान क्षतिग्रस्त, पहुंची प्रशासनिक टीम

भारी बारिश से सिमायल गांव में मकान क्षतिग्रस्त, पहुंची प्रशासनिक टीम

ADVERTISEMENTS

नैनीताल। जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई स्थानों पर नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। नैनीताल जनपद के प्यूड़ा क्षेत्र के सिमायल गांव में भी बारिश का कहर देखने को मिला, जहां एक मकान का पिछला हिस्सा और रसोई ढह गई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सिमायल निवासी ललित मोहन पुत्र लीलाधर का मकान बारिश के कारण आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। जैसे ही घटना की सूचना मिली, पीड़ित ने तहसील प्रशासन को इसकी जानकारी दी।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही पट्टी पटवारी पूजा आर्या और कानूनगो नरेश असवाल मौके पर पहुंचे और क्षति का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार, प्रभावित परिवार को राहत सहायता राशि उनके बैंक खाते में उपलब्ध करा दी गई है।

लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
क्षेत्र में हो रही मूसलधार बारिश के कारण कई गांवों में जलभराव, भूस्खलन और संपत्ति के नुकसान की घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसात के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी भी तरह की आपदा की स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचित करें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments