HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद फरार आरोपी अब दबोचा

अल्मोड़ा: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद फरार आरोपी अब दबोचा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर फरार हुआ आरोपी अंतत: पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी और कई जगह दविशें भी दी गई, मगर वह पुलिस गिरफ्त में आने से बचता रहा। आखिरकार पुलिस उसे हल्द्वानी से दबोचकर ले आई। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

मामले लमगड़ा थाना क्षेत्र का है। लमगड़ा थानांतर्गत निवासी एक व्यक्ति ने 21 जून 2024 को अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म होने के संबंध में तहरीर दी और आरोपी मनोज सिंह नेगी के विरुद्ध धारा 376 भादवि व 5j (II)/6 पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम खोजबीन शुरु की। गिरफ्तारी के बचने के लिए आरोपी ने फोन का प्रयोग करना भी बंद कर दिया। पुलिस ने हर संभावित स्थान पर उसे तलाशा और दविशें दीं। मगर वह बचता रहा। लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए आखिर पुलिस ने उसका पता लगा ही लिया और आरोपी मनोज सिंह नेगी पुत्र जमन सिंह, निवासी चौकुना, लमगड़ा अल्मोड़ा को बरेली रोड हल्द्वानी से दबोच लिया। उसके गिरफ्तार कर ले आई और पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राहुल राठी, हेड कांस्टेबल इन्द्रजीत बोरा व नरेंद्र यादव शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments