HomeUttarakhandAlmoraभव्य रूप में मनाया जायेगा PM Modi की 'मन की बात' का...

भव्य रूप में मनाया जायेगा PM Modi की ‘मन की बात’ का 100 वां एपिसोड

CNE REPORTER, ALMORA

👉 30 अप्रैल रविवार को होगा प्रसारित

👉 भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा की प्रेस वार्ता

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश ​बहुगुणा ने कहा कि कल 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को जनपद में भव्य स्वरूप दिया जायेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उन्होंने यहां आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि प्रत्येक मंडल में संबंधित पदाधिकारी प्रत्येक बूथ में जाकर कार्यक्रम को सफल बनायेगा। हर बूथ में कम से कम 100 लोगों की संख्या जुटाई जायेगी। तमाम लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम कोई भाजपा का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री का देश के नाम संबोधन है, जिसे हर व्यक्ति को सुनना चाहिए। चाहे वह किसी भी राजनैतिक दल से संबंध रखता हो।

बहुगुणा ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शहीदों के परिजन, चिकित्सक, रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारी व शिक्षाविदों को सम्मानित किया जायेगा। तमाम लोगों को मन की बात कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा रहा है।

जिलाध्यक्ष बहुगुणा ने बताया कि वह स्वयं कल गैराड़ बूथ में जायेंगे। सांसद अजय टम्टा सहित तमाम अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के भी कार्यक्रम अलग—अलग बूथों में तय हैं।

प्रेस वार्ता में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष ​अमित साह मोनू, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, जगत तिवारी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, भाजपा अल्मोड़ा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष खान आदि मौजूद रहे।

इस वायरल वीडियो में मचा बवाल

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments