HomeHimachalनालागढ़ न्यूज : मित्तियां गांव के लिए बनाई गई सड़क के पक्कीकरण...

नालागढ़ न्यूज : मित्तियां गांव के लिए बनाई गई सड़क के पक्कीकरण का पूर्व विधायक ठाकुर ने किया शुभारंभ

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

नालागढ़। नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने ग्राम पंचायत मित्तियां के मित्तियां गांव के लिए आज सड़क पक्का करने के कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 80 लाख रुपए की लागत से मैथल से पराहनी होते हुए मितिया तक सड़क बनाई जा रही है। इस रोड को अच्छे तरीके से बनाया जाएगा उन्होंने बताया कि इस रोड के 700 मीटर सड़क की मित्तिया गांव के लिए आज टायरिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है और मैथल से मित्तियां के लिए 2 किलो मीटर रोड की कटिंग कर दी गई है और बचे हुए रोड के कार्य को करने के लिए ज़मीदारों ने अपनी जमीनों के एफिडेफिट दे दिए गए है। अब बचे हुए कार्य को भी जल्दी से शुरू कर दिया जाएगा ताकि जमींदारों और आने जाने वाली जनता को बहुत लाभ होगा। उन्होंने कहा कि मितियां गांव वाले रोड के नाली, डंगे और पुलिया के बचे हुए कार्य के लिए टेंडर कर दिए गए हैं और बचे हुए कार्य को भी जल्दी शुरू कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd

और उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को समय समय पर निर्देश दिए जाते हैं ताकि जनता के कार्य को जल्दी से जल्दी हल किया जाए। उन्होंने बताया कि इस पंचायत की गलियों और सड़कों की 75% समस्याओं को पूरा कर दिया गया है इस मौके पर प्रधान भूपिंदर सिंह बेदी, रविन्द्र कुमार, जीत सिंह, पंच कमल चंद मोहिंदर सिंह, प्रकाश चंद , रत्न लाल, हकम चंद, जोगिंद्र सिंह,बीर सिंह,अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments