HomeUncategorizedरानीखेत: पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ आतंकवाद का फूंका पुतला

रानीखेत: पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ आतंकवाद का फूंका पुतला

— पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेसजनों ने जताया कड़ा आक्रोश

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत: पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पारा चढ़ गया। उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए गुस्से का इजहार किया और पहलगाम में पर्यटकों की निर्मम हत्या करने का कड़ा प्रतिकार किया। साथ ही आतंकवाद व पाकिस्तान का पुतला फूंका।
कांग्रेसजन स्प्रिंग फील्ड के निकट एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश गृह मंत्री, रक्षा मंत्री व देश के प्रधानमंत्री की चूक से पहलगाम की घटना घटी। उन्होंने कहा कि लोगों की नृशंस हत्या से पीड़ित परिवारों का दुख हर भारतवासी के लिए असहनीय है। जिसका बदला पाकिस्तान व आतंकवाद का खात्मा करके लिया जाना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पहलगाम में नरसंहार के तुरंत बाद केंद्र सरकार एक अहम बैठक तो बुलाई, लेकिन पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ बड़ा निर्णायक कदम नहीं उठ सका।
इधर, रानीखेत आईं महिला कांग्रेस की लोकसभा प्रभारी जया कर्नाटक ने कहा कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री व रक्षा मंत्री को इस नरसंहार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदों से तुरंत इस्तीफा देना चाहिए व देश की बागडोर सुरक्षित हाथों में सौंपनी चाहिए। इस दौरान कांग्रेसजनों ने नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला फूंका। पुतला दहन कार्यक्रम में कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, विश्व विजय सिंह माहरा, गोविंद सिंह बिष्ट, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना आर्या, कार्यकारी नगर अध्यक्ष पंकज जोशी आदि कई कार्यकता शामिल थे।


RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments