HomeBreaking Newsगरमपानी : गुलदारों का आतंक, दिन दहाड़े मवेशियों को बना रहे निवाला

गरमपानी : गुलदारों का आतंक, दिन दहाड़े मवेशियों को बना रहे निवाला

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

यहां विभिन्न ग्रामीण इलाकों में निरंतर मवेशीखोर गुलदारों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बेखौफ गुलदार अब दिन के किसी भी पहर खुलेआम गांवों में दाखिल होकर पालतू जानवरों को मार रहे हैं, जिससे इलाके में जबरदस्त दहशत है।

उल्लेखनीय है कि मुख्य रूप से सेंज, ढटवाल गांव, ढोबा, खूंट, धामस, रोनडाल, सरना आदि में गुलदारों का आतंक छाया हुआ है। दिन दहाड़े गुलदार कई पालतू व दुधारू मवेशियों को अपना निवाला बना चुके हैं। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विपिन गुरूरानी व ग्रामीण नवीन तिवारी द्वार वन विभाग से प्रभावित क्षेत्रों में पिंजड़ा लगवाने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि गुलदारों की बढ़ती आवाजाही के चलते स्कूली बच्चों व पशु चारे के लिए जाने वाली महिलाओं को हमेशा खतरा बना रहता है। लोगों का घरों से बाहर अकेला निकलना भी दूभर हो गया है। इनके द्वारा पालतू मवेशियों का शिकार किए जाने से पशु पालकों को काफी आर्थिक क्षति पहुंचती है। उन्होंने विभाग से आवश्यक कार्रवाई करके गुलदारों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments