HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: नगर में अराजक तत्वों का आतंक, पुलिस से लगाई गुहार

Bageshwar News: नगर में अराजक तत्वों का आतंक, पुलिस से लगाई गुहार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों अराजक तत्वों का आतंक बना हुआ है। जिससे नगर वासियों में दहशत बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग उठा दी है।

विधानसभा चुनाव से नगर में अराजक तत्व सक्रिय हो गए हैं देर रात तक कुछ युवक प्रतिदिन नगर में घूमते दिखते हैं। जबकि कुछ युवक नशे में अराजकता करते नजर आते हैं। गत दिनों नदीगांव में अराजक तत्व दुकानों के आगे रखे सामान को नष्ट करते हुए सीसी कैमरे में भी नजर आए थे जो कि काफी वायरल हुआ था। व्यापारियों ने बताया कि रात के समय नगर में गश्त न होने व सख्ती न होने के कारण भी अराजक तत्वों के हौंसलें बुलंद हैं। दिन में भी ये अराजक तत्व बाइक में तीन तीन सवारियां लेकर घूमते हैं, परंतु पुलिस इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पाती है। बताया जाता है कि नगर में पिछले कुछ दिनों से अराजक तत्वों के हौंसले बुलंद हैं तथा चोरियां व अराजक गतिविधियां हो रही हैं। जिससे समाज में असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हो चुका है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने व सख्ती किए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें — 12वीं के बाद बेहतरीन कॉलेज में एडमिशन, करें CUET की तैयारी, Exam Details

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments