HomeUttarakhandAlmoraAlmora : शराब के नशे में धुत्त मिला टेंपो ट्रैवलर चालक, सवार...

Almora : शराब के नशे में धुत्त मिला टेंपो ट्रैवलर चालक, सवार थे 14 यात्री

📌 चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

✒️ अल्मोड़ा पुलिस के इन्टरसेप्टर की कार्यवाही

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। उत्तराखंड के पर्वतीय भू—भागों में लगातार हो रहे हादसों से लगता है कुछ लोग सबक नहीं सीख रहे हैं। पुलिस ने आज फिर एक टेंपो ट्रैवलर चालक को गिरफ्तार किया है, जिसने शराब के नशे में वाहन में सवार 14 यात्रियों की जान खतरे में डाल दी थी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

​पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के आदेश पर तमाम थाना—चौकियों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन, नशे में वाहन चलाने और ओवरलोडिंग करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज बुधवार को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व इंटरसेप्टर प्रभारी सुमित पाण्डे द्वारा मय हमराह कांस्टेबल सुनील कुमार, ललित बिष्ट के थाना सोमेश्वर क्षेत्रान्तर्गत चेंकिग अभियान चलाया।

बागेश्वर से हल्द्वानी जा रहा था यात्री वाहन

इस दौरान बागेश्वर से हल्द्वानी जा रही टेंपो ट्रैवलर संख्या यूके 02-पीए-0413 को रोककर एल्कोमीटर से चेक किया गया तो चालक कैलाश सिंह निवासी कपकोट जनपद बागेश्वर शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। शराब के नशे में वाहन चलाकर चालक 14 लोगों की जान जोखिम में डाल रहा था। मेडिकल परीक्षण कराकर वाहन चालक को शराब के नशे में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनयम के अंतर्गत गिरफ्तार कर, वाहन को मौके पर सीज किया गया।

या​त्रियों के लिए की गई अन्य वाहन की व्यवस्था

टेंपो ट्रैवलर सवार बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जाने वाले कुल 14 सवारियों को सुरक्षा के दृष्टिगत अन्य वाहन में बिठाकर गंतव्य को भेजा गया। इसके अतिरिक्त तलाशी अभियान के दौरान वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग, बिना सीट बैल्ट, दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, रेश ड्राइविंग व यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 18 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी। जिसमें 02 वाहन चालक के विरुद्ध वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर कोर्ट का चालान कर डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments