HomeUttarakhandNainitalधूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

ADVERTISEMENTS

✒️ राइंका ढोकाने में विविध कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

क्षेत्र में 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर तमाम शिक्षक संस्थानों, कार्यालयों आदि में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं सभी देश वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।

ऑल ग्रेस डेवलेपर्स निर्माण कंपनी की ओर से गणतंत्र दिवस समारोहपूर्व मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि तहसीलदार कोश्याकुटौली मनीषा बिष्ट ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। लोगों ने ‘वंदे मातरम’ व ‘भारत माता’ की जय के नारे लगाये। इस मौके पर निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद गुप्ता, तय्यब खान, जेई दीपक यादव व कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने में गणतंत्र दिवस

राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। सुबह के समय बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद प्रधानाचार्य वीके सिंह ने ध्वजारोहण किया। बच्चों व शिक्षकों ने देशभक्ति गीत भी गाए। सभी को इस राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य वीके सिंह के अलावा शिक्षक मोहन प्रसाद, हेम चंद्रा, मनोज पंत, दीपक कुमार, आनंद प्रकाश व समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments