हल्द्वानी के गफूरबस्ती वार्ड नंबर 24 निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की गुमशुदगी पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में गफूरबस्ती वार्ड नंबर 24 निवासी मोहम्मद सलीम ने कहा है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री शाईस्ता बीती 7 जून की शाम अचानक घर से बिना बताये कहीं चली गई।
उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर वह पुलिस की शरण में पहुंचा और पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।