HomeBreaking Newsलालकुआं ब्रेकिंग : राह चलते लोगों को रामपुरिया से डरा रहा था...

लालकुआं ब्रेकिंग : राह चलते लोगों को रामपुरिया से डरा रहा था सिरफिरा, पुलिस ने मौके से ही उठा लिया, मुकदमा दर्ज, जेल भेजा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

लालकुआं में एक सिरफिरे को आते—जाते लोगों को रामपुरिया चाकू दिखा डराना बहुत महंगा साबित हो गया। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को दबोच लिया। जिसके बाद इसे पुलिस कोतवाली ले आई और सुसंगत धाराओं में इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआं कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि 25 एकड़ रोड स्लीपर फैक्ट्री के पास चाकू से राहगीरों को एक युवक डरा रहा है। जिस पर कोतवाली के उपनिरीक्षक मनोज कुमार दलबल के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंच गए। वहां पहुंचते ही पुलिस को देख कर एक युवक भागने लगा। जिसको पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर उसके जेल में एक रामपुरी चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम दानिश अंसारी पुत्र बड्डे अंसारी निवासी नगीना कालोनी लालकुआं बताया। जिस पर पुलिस द्वारा उसे हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई और उसके खिलाफ धारा 4/25 एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी चाकू के बल पर राहगीरों से लूटपाट करने की फिराक में था। कोतवाली के उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस तत्परता से कार्य कर रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments