AlmoraNainitalUttarakhand

अल्मोड़ा/हल्द्वानी: वरिष्ठ पत्रकार दीपक मनराल की भाभी का असामयिक निधन, शोक ही लहर

✍️ कई साल कैंसर रोग से थी पीड़ित, शुक्रवार रात ली अंतिम सांस
✍️ आज शनिवार को चित्रशिला घाट हल्द्वानी में होगा अंतिम संस्कार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: बेहद दु:खद समाचार है कि वरिष्ठ पत्रकार दीपक मनराल की भाभी लता मनराल का असामयिक निधन हो गया है। 49 वर्षीय लता मनराल पत्नी मनीष मनराल ने गत शुक्रवार रात 12:39 बजे बरेली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले 4 साल से असाध्य रोग कैंसर से जूझ रही थीं। स्व. लता मनराल के बड़े भाई दीपक कार्की अल्मोड़ा के जाखनदेवी में निवास करते हैं। उनका अंतिम संस्कार आज शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे चित्रशिला घाट हल्द्वानी में किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि विदेश में नौकरी कर रहे दीपक के बड़े भाई मनीष मनराल की पत्नी लता मनराल पिछले वर्षों से कैंसर से जूझ रही ​थीं और उनका तब से दिल्ली के अस्पतालों में लगातार उपचार चल रहा था। चंद रोज पूर्व उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान लता मनराल ने गत शुक्रवार रात्रि दम तोड़ दिया। वह अपने ​पीछे एक पुत्र सम्राट मनराल, पति मनीष मनराल समेत भरे—पूरे परिवार को रोता—बिलखता छोड़ गईं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर बरेली से हल्द्वानी लाया गया है और आज शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे उनका चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। मालूम हो कि मनीष मनराल मूल रुप से अल्मोड़ा जिले के सल्ट ब्लाक के सैंणमानुर के मूल निवासी हैं। उनका अल्मोड़ा व फरीदाबाद में भी अपना घर है।

इधर पत्रकार दीपक मनराल की भाभी के असामयिक निधन की भनक लगते ही कई पत्रकारों में शोक की लहर है। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र रावत, चन्दन नेगी, नवीन उपाध्याय, शिवेंद्र गोस्वामी, राजेश शर्मा, हिमांशु लटवाल, हर्षवर्धन पाण्डे, जगदीश जोशी, रमेश जोशी, राजेंद्र धानक, राजेश शर्मा, चंद्रशेखर द्विवेदी, डीके जोशी, संतोष बिष्ट, डीके कांडपाल, सुरेश तिवारी, पीसी तिवारी, अशोक पांडे, रमेश जड़ौत, दीपक पाठक, विकास जाटव आदि कई पत्रकारों ने गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा का अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है। सीएनई परिवार भी दीपक मनराल की भाभी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती