HomeAccidentकैंटीन में काम कर रहे व्यक्ति को स्वीफ्ट कार ने ठोका, गंभीर,...

कैंटीन में काम कर रहे व्यक्ति को स्वीफ्ट कार ने ठोका, गंभीर, हल्द्वानी रेफर

ADVERTISEMENTS

📌 कैंटीन में जा घुसी बेकाबू कार, टायर फटने से हुआ हादसा

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी। यहां खैरना बाजार स्थित कैंटीन में काम कर रहा एक व्यक्ति तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हायर सेंटर हल्द्वानी (Haldwani) रेफर कर दिया गया है। अचानक एक स्विफ्ट कार के सड़क किनारे स्थित दुकान (बार कैंटीन) में टकरा जाने से यह हादसा हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गरुड़ से हल्द्वानी की तरफ जा रही स्विफ्ट कार संख्या यूके 04 एबी 1395 का गरमपानी के पास अचानक टायर फट गया। जिससे यह कार बीच सड़क पर ही बेकाबू हो गई। फिर सीधा सड़क किनारे बने बार की कैंटीन से जा टकराई। इस बीच कैंटीन में काम कर रहा एक व्यक्ति कार की चपेट में आ गया।

बताया जा रहा है कि पहले यह स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़ी एक आल्टों कार से भी टकरा गई। संयोग से कार में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। कार के दुकान से टकराने के बाद आस-पास मौजूद लोग मदद को दौड़े। पुलिस को भी सूचना दे दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल जगदीश चंद्र भट्ट (45 वर्ष) पुत्र चिंतामणि भट्ट निवासी धारचूला पिथौरागढ़ को सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर सुशीला तिवारी हल्द्वानी रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार घायल के बायें पैर में फ्रैक्चर है।

इधर पुलिस के अनुसार बलवंत राम निवासी देवलचौड़ ओम विहार हल्द्वानी इस कार में अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ जा हल्द्वानी जा रहे थे। खैरना बाजार में कार का अगला टायर फट गया। जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर बार कैंटीन से जा टकराई। इस बीच में खड़ी आल्टों कार का पिछला हिस्सा भी श्रतिगस्त हो गया। पुलिस के अनुसार इस मामले में उचित कार्रवाई गतिमान है।

अगस्त क्रांति दिवस पर निकलेगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान यात्रा

देहरादून से महज 86 किमी दूर यह जगह पर्यटकों को देती हैं सुकून
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments