HomeUttarakhandNainitalअटल उत्कृष्ट राइंका ढोकाने में 29 छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित

अटल उत्कृष्ट राइंका ढोकाने में 29 छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित

✒️ धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

ADVERTISEMENTSAd Ad

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज ढोकाने में हुए बाल दिवस पर हुए कार्यक्रम में दानदाताओं द्वारा प्रदान किए गए 29 स्वेटर छात्र-छात्राओं को प्रदान किये गये। इस मौके पर विविध कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।

गत दिवस विद्यालय में आयोजित बाल दिवस पर भारतवर्ष के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को याद किया गया। इस अवसर पर सभी बच्चों को सामूहिक रूप से जलपान कराया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक एमसी कपिलाश्रमी की माताजी एवं मनोज कुमार गैड़ा की माताजी के संयुक्त प्रयास से 29 छात्र-छात्राओं को स्वेटर प्रदान की गई। विद्यालय परिवार ने असहाय, मेधावी व निर्धन बच्चों की तरफ से दानदाताओं का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर विद्यालय की छात्रा भारती उप्रेती ने चाचा नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम आयोजन में मोहन प्रसाद, नारायणदत्त कांडपाल, संतोष वर्मा, डॉ. मनोज गैड़ा, मोहन जोशी, हरीश चंद्र, पुष्कर सिंह, आनंद प्रकाश, प्रताप बिष्ट, प्रेम बिष्ट, हेम चंद्र आर्या, पूरन चंद्र पंत, मनोज पंत, पुष्पा आर्या एवं लता बिष्ट ने सहयोग दिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments