Pithoragarh News: स्वामी वीरेंद्रानंद गिरि महाराज ने पूर्व सैनिकों को प्रदान किए डेढ़ सौ पौधे

0

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों को हिमालयन पीटा श्रीधर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रा नंद गिरि जी महाराज द्वारा डेढ़ सौ पौधे प्रदान किए हैं। जो पंच प्राण तत्व पौधारोपण कार्यक्रम के तहत दिए गए हैं। स्वामी वीरेंद्रानंद गिरि जी महाराज ने हर पूर्व सैनिक को अपने—अपने घरों के आसपास और मंदिरों में एक—एक पौधा लगाने की अपील की है। इस मौके पर पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ के पूर्व सुबेदार मेजर रमेश सिंह महर, कैप्टन दयाल सिंह मेहता, चंदन जैठी, मयूख भट्ट व अमित जोशी जी आदि ने महामंडलेश्वर का आभार जताया।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS