HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: स्वदेश दर्शन योजना करेगी बागनाथ मंदिर क्षेत्र का कायाकल्प

Bageshwar News: स्वदेश दर्शन योजना करेगी बागनाथ मंदिर क्षेत्र का कायाकल्प

— केंद्र से अनुमति मिली, डीएम विनीत ने किया निरीक्षण
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि बागनाथ मंदिर के आसपास के क्षेत्र की कायाकल्प होगी। स्वदेश दर्शन योजना में केंद्र से अनुमति मिल गई है। पूर्व में कार्ययोजना भारत सरकार को भेजी गई थी।

स्वदेश दर्शन योजना के तहत मल्टी लेवल पार्किंग, सत्संग हाल, स्ट्रीट लाइट, ओवर ब्रीज, मंदिर दर्शन करने वालों के लिए वैकल्पिक रास्ता, बाजार क्षेत्र से विद्युत तारों को अंडर ग्राउंड करना, दुकानों व भवनों को पारंपरिक शैली में विकसित करने के साथ ही घाट विकसित हो सकेंगे। जिसमें स्टोन कार्य, बेंच लगाना, लाइटिंग, अच्छे शौचालय बनाने के साथ ही बागनाथ मंदिर की स्टोरी को म्यूरल के माध्यम से डिस्प्ले करने आदि कार्य किए जाएंगे। प्रस्वावित कार्यो की शीघ्र डीपीआर बनवाई जाएगी।

जिलाधिकारी ने बागनाथ मंदिर में लघु संग्रालय, धर्मशाला, भोगशाला, पुजारी रूम, काल भैरव मंदिर निर्माण कार्य, शौचालय निर्माण, केयर टेकर रूम आदि कार्यो का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या, ईई सिंचाई योगेश कांडपाल, सहायक अभियंता लोनिवि व अध्यक्ष बागनाथ मंदिर समिति नंदन सिंह रावल आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments