HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : शिक्षक के युवा बेटे की संदिग्ध मौत, परिजनों में...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : शिक्षक के युवा बेटे की संदिग्ध मौत, परिजनों में कोहराम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत/अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

यहां दो दिन से लापता चल रहे शिक्षक के युवा पुत्र का शव रानीखेत के झूलादेवी मंदिर से सटे जंगल में स्थ्ति जमाड़ सुसाइड प्वाइंट suicide point पर मिला है, जबकि मंदिर के निकट ही उसकी स्कूटी लवारिस हालत में पाई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार ताड़ीखेत ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज बंगौड़ा में प्रभारी प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत शिक्षक महेंद्र सिंह नयाल का पुत्र रोहित ​नयाल आयु 22 साल भीमताल से बीटेक कर रहा था। वह इन दिनों घर आया था। दो दिन पूर्व ​स्कूटी लेकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी ढूंढ—खोज की, लेकिन वह नहीं मिला। तब जाकर उसकी गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज करा दी गई थी।

गत दिवस सोमवार को उसकी स्कूटी लावारिस हालत में झूलादेवी मंदिर के पास खड़ी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रात से ही सर्च आपरेशन शुरू कर दिया गया। काफी ढूंढने पर आज सुबह करीब 6 बजे पास के ही जंगल में झूलादेवी मंदिर से आगे जामड़ के पहाड़ पर उसका शव करीबी 150 फीट गहरी खाई में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

इधर एसएसआई संदीप कुमार ने बताया कि रेस्क्यू टीम में एसएचओ राजेश कुमार यादव, एसआई संजीव कुमार, कमल गोस्वामी, राजेश भट्ट, दान गिरि, योगेंद्र, रवि प्रसाद, मनोज करायत, भुवन गिरि, योगेंद्र प्रकाश, कमल गोस्वामी के अलावा फायर युनिट की टीम भी शामिल थी। इधर रोहित की मौत से उसके परिजन स्तब्ध हैं और उसकी हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार मामले की गहन जांच चल रही है। हालांकि प्रथम दृष्टया यही प्रतीत हो रहा है कि छात्र ने सुसाइड प्वाइंट से छलांग लगा आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि छात्र का परिवार इन दिनों जौहरी बाजार, मकान नंबर 256 में रह रहा था, जबकि यह मृतक मूल रूप से दाड़िमखोला, भगतोला, तहसील सोमेश्वर का रहने वाला है। वही कुछ दिन पूर्व ही भीमताल से घर आया था।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments