HomeBreaking Newsअयोध्या न्यूज : 26 साल सर्वे कानूनगो व सर्वे तहसीलदार रहे, अब...

अयोध्या न्यूज : 26 साल सर्वे कानूनगो व सर्वे तहसीलदार रहे, अब पता चला नियम विरुद्ध थी प्रोन्नति, हो गया डिमोशन, बन गए सर्वे लेखपाल

पीयूष मिश्रा

ADVERTISEMENTSAd Ad

अयोध्या। 26 साल से सर्वे कानूनगो व सर्वे नायब तहसीलदार की मलाई काट रहे मोहम्मद सफी उल्लाह डिमोशन हो गया है। जिलाधिकारी व अभिलेख अधिकारी अनुज झा ने किया डिमोशन। उन्हें तत्काल सर्वे लेखपाल का पदभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं। 1993 में गोरखपुर में अल्पकाल के लिए वे सर्वे कानूनगो बनाए गए थे। फैज़ाबाद ट्रांसफर होने के बाद 1997 में स्थानीय व्यवस्था के तहत प्रमोट कर सर्वे नायब तहसीलदार बनाया गया। जांच के बाद मामले का खुलासा होने पर डीएम ने माना कि दोनों प्रोन्नति नियम विरुद्ध थीं। नोटिस देने के बाद जिलाधिकारी व लेखाधिकारी अनुज झा ने की कार्रवाई। मोहम्मद सफीउल्लाह को सर्वे लेखपाल पद पर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं। वे पूर्व में मीरपुर दुआवा में लगने वाले भगवान श्री राम मूर्ति की जमीन के सर्वे नायाब तहसीलदार थे । मोहम्मद सफी उल्लाह का कार्यकाल विवादों से भरा रहा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments