हल्द्वानी अपडेट : अपर सचिव परिवहन का Haldwani RTO में औचक निरीक्षण

0
Haldwani RTO
अपर सचिव परिवहन का हल्द्वानी आरटीओ में औचक निरीक्षण

हल्द्वानी अपडेट | अपर सचिव परिवहन, रणवीर सिंह चौहान (Additional Secretary Transport, Ranveer Singh Chauhan) ने गुरूवार की सांय को सम्भागीय परिवहन कार्यालय, हल्द्वानी का औचक निरीक्षण किया और सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।


ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी आरटीओ (Haldwani RTO) में अपर सचिव परिवहन का औचक निरीक्षण

कार्यालय का निरीक्षण करने पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी के कक्ष के नजदीक स्थापित प्रसाधन कक्ष में गंदगी पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। प्रसाधन कक्ष में आमजन सुगमता से पहुंच सके इसके लिए प्रवेश द्वार को बाहर से निर्मित करने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारी मिले उपस्थित

अपर सचिव के निरीक्षण के दौरान सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हल्द्वानी, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी व समस्त अनुभागों के कार्मिक अपने-अपने कक्ष व पटल में उपस्थित पाए गए।

कार्यालय के सामान्य प्रशासन अनुभाग से सम्बन्धित पत्रावलियां सुव्यवस्थित रूप से संरक्षित पायी गई, वहीं विभिन्न अनुभागों में फाईलों को रखने के लिए पर्याप्त स्थान न होने पर एआरटीओ को समिति गठित कर पत्रावलियों को वीडआउट करने के निर्देश दिए।

पत्रावलियों को जल्द डिजिटाईजेशन करने के निर्देश

परमिट अनुभाग में अधिक संख्या में फाईले पाये जाने पर अपर सचिव परिवहन ने परमिट अनुभाग पत्रावलियों को यथा शीघ्र डिजिटाईजेशन करने हेतु आरटीओ को निर्देशित किया। एआरटीओ कक्ष में शिक्षार्थी एवं स्थायी चालक लाईसेंस के परीक्षण के लिए लगाये गए आईपी एडेस बेस्ड कैमरे से अनुश्रवण व सभी कार्मिकों द्वारा बायोमैट्रिक से अटेंडेंस दर्ज की जा रही है।

इस अवसर पर आरटीओ संदीप सैनी, एआरटीओ प्रशासन विमल पाण्डे, प्रवर्तन नन्द किशोर सहत अन्य कार्मिक उपस्थित थे।

⏩ हल्द्वानी ब्रेकिंग : स्पा सेंटरों पर पड़े छापे, ढेरों अनियमितताएं, हुई कार्रवाई

⏩ हल्द्वानी ब्रेकिंग : युवक ने ब्लेड से सरेराह रेत दिया खुद का गला, हालत चिंताजनक

⏩ उत्तराखंड के बृजेश सिंह रावत की चमकी किस्मत, Dream11 पर जीते 1 करोड़ रुपए

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें