देहरादून। हरियाणा भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन के पद से पदमुक्त हुए मूलत: उत्तराखंड निवासी सुरेश भट्ट को उत्तराखंड भाजपा का महामंत्री बनाया गया है। उनकी नियुक्ति के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा है कि दलके पुराने अनुभव से उत्तराखंड भाजपा को लाभ मिलेगा और भाजपा और मजबूत होकर उभरेगी। भाजपा में प्रदेश महामंत्री का एक काफी समय से रिक्त रखा गया था। सुरेश भट्ट समेत अब भाजपा के प्रदेश महामंत्रियों की संख्या तीन हो गई है।नैनीताल जिले के भट्ट कालाढूंगी के रहने वाले हैं।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




